जेल से बाहर आते ही उर्मिला सनावर को देहरादून पुलिस ने घेरा, पूछताछ के लिए ले गई टीम

  • हरिद्वार के दोनों मुकदमों में जमानत मिलने के बाद हुई रिहाई
  • एसओजी कार्यालय में पूछताछ जारी, गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं

हरिद्वार/देहरादून: हरिद्वार जिला जेल से रिहाई के चंद मिनट बाद ही उर्मिला सनावर की मुश्किलें फिर बढ़ गईं। हरिद्वार में दर्ज दोनों मुकदमों में अदालत से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को जेल से बाहर आते ही देहरादून पुलिस की एक टीम ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। पुलिस टीम उन्हें अपने साथ एसओजी हरिद्वार कार्यालय ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में दर्ज दोनों मामलों में अदालत से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को जमानती दस्तावेज पेश किए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को रिहाई का परवाना हरिद्वार जिला जेल पहुंचा। जेल प्रशासन ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया।

हालांकि, जेल के मुख्य द्वार से बाहर निकलते ही देहरादून पुलिस की टीम ने उन्हें अपने साथ ले लिया। इसके बाद उन्हें एसओजी हरिद्वार कार्यालय पहुंचाया गया, जहां पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद देहरादून पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से उर्मिला सनावर की औपचारिक गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हरिद्वार के दोनों मामलों में जमानत मिलने के तुरंत बाद देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब सबकी नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई और आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *